प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुधवार देर रात नगर निगम कार्यालय के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । करीब 1:30 बजे एक्टिवा से घर लौट रहे 25 वर्षीय अतुल अमृतफले को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । टक्कर के बाद अतुल और उसकी एक्टिवा वाहन के अगले हिस्से में फंस गए ।
READ MORE: MP में बेखौफ अपराधी: छतरपुर पॉश कॉलोनी में युवती की दिनदहाड़े हत्या, इधर कोचिंग जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, वारदात कैमरे में कैद
हादसे के बाद चालक युवक को कुछ दूरी तक घसीटता रहा । इसके बाद उसने वाहन रोका, और रिवर्स लेकर मौके से फरार हो गया । पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई । इसका वीडियो भी सामने आया। अतुल ट्रेवल्स पर काम करता था और रात में दोस्त से मिलने के बाद घर लौट रहा था।
READ MORE: आखिर कहां गई EVM मशीन ? देशभर में ईवीएम पर बहस, इधर अनूपपुर में 24 मशीनें गायब
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है । फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

