संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां के आकाश गार्डन के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना पास ही में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

टक्कर मारकर भागा स्कॉर्पियो चालक

मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अपनी साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी रोकने की ज़हमत तक नहीं उठाई और वाहन सहित मौके से बड़ी तेजी से फरार हो गया।

पार्किंग विवाद में खूनी संघर्ष: सीहोर के सरपंच को थार सवार युवकों ने उन्हीं की पिस्तौल से मारी गोली,

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बैरागढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं, जिसमें यह खौफनाक वारदात साफ तौर पर रिकॉर्ड हुई है।

Datia By-election: टिकट बवाल के बीच पूर्व CM उमा भारती की एंट्री, नरोत्तम मिश्रा के फैसले को बताया ‘आदर्श उदाहरण’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m