कटक : ओडिशा के कटक के चौद्वार इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब कार की सामने से आ रहे टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। पूरी घटना टैंकर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो कि अब सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, टैंकर जाजपुर से कटक की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी ओर पहुंच गई। कार के डिवाइडर पार करते ही सामने से आ रहा एक टैंकर कार से भीषण रूप से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे। इसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को गंभीर हालत में SCB मेडिकल कॉलेज, कटक में भर्ती कराया गया। दोनों घायलों की स्थिति अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही NHAI की एम्बुलेंस टीम, रेस्क्यू यूनिट और टांगी पुलिस मौके पर पहुंचीं। टक्कर की गंभीरता और वाहन की हालत को देखते हुए सभी लोगों को बाहर निकालने में करीब तीन घंटे लग गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त गई थी, जिससे रेस्क्यू करना बेहद मुश्किल हो गया था। पांचों यात्रियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों व घायलों की पहचान के प्रयास जारी हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक हादसे की वजह के बारे में पता नहीं चल सका है।
- धीरेंद्र शास्त्री की श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से विवाद, कहा- उनका शरीर तीन जगह से टेढ़ा…; मथुरा के संतों ने कहा- माफी मांगें
- Hylo Open 2026 में भारतीय शटलर्स का जलवा, पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने भी जीता खिताब
- देवास टीआई हत्याकांड: कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल ने वीडियो जारी कर दी सफाई, कांग्रेस बोली- सरकार बिना भेदभाव दोषियों पर करे कार्रवाई
- महाराष्ट्र की सियासत पर बड़ी खबरः अजित पवार गुट के 6 बड़े नेता अमित शाह से मिले, क्या एनसीपी फिर दो टुकड़ों में बंटने वाली है?
- झुंझुनूं में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आई मशीन; 8 मजदूरों की मौत

