हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर आज (सोमवार को) सुबह सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। चंबा जिले के ककीरा स्थित घार क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे एक इनोवा क्रिस्टा कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इनमें 5 लोग गुजरात के रहने वाले हैं, जबकि एक हिमाचल का ड्राइवर था। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को टाडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया है।
ककीरा के पास एक इनोवा क्रिस्टा कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई. पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. चंबा जिले के ककीरा स्थित घार क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे एक इनोवा क्रिस्टा कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोगों को हेड-इंजिरी है.
पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे. ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे. हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी. गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन (इनोवा क्रिस्टा) जिला मंडी के नंबर की बताई जा रही है. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में शुरुआत में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया.
खाई से सभी छह शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
चंबा के SP विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को हेड-इंजिरी है। पुलिस ने सभी शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोग गुजरात के हैं। इनमें भावनगर की सिंधी कॉलोनी के रहने वाले ललितभाई पतनानी और उनकी पत्नी ममताबेन ललितभाई पतनानी शामिल हैं। वहीं, अन्य मृतकों में प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, उनकी पत्नी काजल और बेटा दियांश भी शामिल है। वहीं, छठा मृतक का नाम जसवंत कुमार (51) है। वह मंडी जिले में तहसील जोगिंदरनगर के गांव कोहरा के रहने वाले थे। टूरिस्टों के साथ वह गाड़ी के ड्राइवर के रूप में यात्रा कर रहे थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

