कैथल। कैथल जिले में असंध रोड पर राजौंद के पास नहर के समीप सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान सेरधा निवासी 50 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग दिनभर खेतों में तूड़ी का काम करने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
ऑटो से निकलकर सड़क पर गिर गए लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में बलकार सिंह, पवन, कुलदीप, राजेश, नवाब सिंह, जोनी, प्रवीन और शमशेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल कैथल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं एक घायल को रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पैर कटने से गई जान
इस हादसे में शमशेर सिंह की हालत सबसे गंभीर बताई जा रही है, जिसकी टांग कटकर अलग हो गई।सतपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक की पहचान कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतक व घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

