चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। बागडिही और झारसुगुड़ा स्टेशनों के बीच चौथी रेल लाइन को मेन लाइन से जोड़ने के लिए रेलवे ने बड़ा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके तहत 1 से 3 नवंबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के साथ यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जाएगा।
इस विकास कार्य के कारण चक्रधरपुर मंडल से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है। वहीं, दो एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का परिचालन राउरकेला, झारसुगुड़ा और चक्रधरपुर स्टेशनों के रास्ते होता है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की समय-सारिणी और परिचालन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन तारीखों में रद्द रहेंगी ट्रेनें
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी:
- 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस — 1 से 3 नवंबर तक।
- 68029/68030 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू — 1 से 3 नवंबर तक।
- 18125/18126 राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस — 3 नवंबर को।
- 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस — 1 से 3 नवंबर तक।
- 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस — 2 से 4 नवंबर तक।
- 22861 हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस — 3 नवंबर को।
- 22862 कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस — 4 नवंबर को।
- 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस — 3 नवंबर को।
- 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस — 4 नवंबर को।
- 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस — 31 अक्टूबर को।
- 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस — 2 नवंबर को।
- 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस — 2 नवंबर को।
- 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस — 5 नवंबर को।
- 22839/22840 भुवनेश्वर-राउरकेला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस — 3 नवंबर को।
उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट
रेलवे ने दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया है। इनमें पुरी-योग नगरी ऋषिकेश और योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस शामिल हैं।
- 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 2 नवंबर को पुरी से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग कटक-भद्रक-हिजली-टाटानगर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-इब के बजाय कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-इब होकर चलेगी।
- 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 2 नवंबर को योग नगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग इब-झारसुगुड़ा-राउरकेला-टाटानगर-हिजली-भद्रक-कटक के बजाय इब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर-कटक होकर पुरी पहुंचेगी।
यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस
रेलवे के इस ब्लॉक का असर कई प्रमुख रूटों पर पड़ने वाला है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन के रद्द होने या मार्ग परिवर्तन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर जरूर देख लें।

