Odisha Desk, भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन एवं सार्वजनिक शिकायत विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

इस फेरबदल के तहत राजधानी भुवनेश्वर के विकास प्राधिकरण (BDA) से लेकर प्रादेशिक राजस्व आयुक्त (RDC) स्तर तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है:

शुभम सक्सेना: कृषि एवं खाद्य उत्पादन निदेशक के पद पर कार्यरत शुभम सक्सेना को भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण (BDA) का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विजय अमृता कुलंगे: पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवाओं के निदेशक (OMFED MD का अतिरिक्त प्रभार) विजय अमृता कुलंगे को दक्षिण संभाग (SD) ब्रह्मपुर का RDC बनाया गया है।

डॉ. पोमा तुडू: अनुसूचित जाति व जनजाति विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनात डॉ. पोमा तुडू को कृषि एवं खाद्य उत्पादन निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें ओडिशा राज्य काजू विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

डॉ. गवली पराग हर्षद: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद डॉ. गवली पराग हर्षद को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का नया प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है।

संग्राम केसरी महापात्र: संग्राम केसरी महापात्र को उत्तरी संभाग (ND) संबलपुर का RDC नियुक्त किया गया है, साथ ही वे पश्चिम ओडिशा विकास परिषद (WODC) के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।

अधिसूचना के अनुसार अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशक चक्रवर्ती सिंह राठौर को उद्यान कृषि (Horticulture) निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रणति छोटराय: गृह विभाग की अतिरिक्त सचिव प्रणति छोटराय को ओडिशा राज्य दुग्ध उत्पादक महासंघ (OMFED) की नई प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

मृदा संरक्षण एवं जलग्रहण विकास निदेशक शुभ्र कुमार पांडा को ओडिशा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के MD का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H