दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल हुआ है। एलजी ने 70 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 1994 बैच के सीनियर आईपीएस ऑफिसर आनंद मोहन को डीजी तिहाड़ जेल बनाया गया। 1991 बैच के आईपीएस ऑफिसर वीरेंद्र सिंह को डीजी होम गार्ड बनाया गया। 1997 बैच के आईपीएस ऑफिसर सुरेंदर सिंह को डीजी सिविल डिफेंस बनाया गया।
इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPS ऑफिसर धीरज कुमार और अभिषेक धनिया को क्राइम ब्रांच में पोस्ट किया गया है, जबकि मोनिका भारद्वाज को IFSO यूनिट में भेजा गया है। एस के त्यागी और विजयंता आर्य को ट्रैफिक विंग में पोस्ट किया गया है। जिला लेवल की पोस्टिंग में IPS शशांक जायसवाल को DCP रोहिणी, DCP मेट्रो कुशल पाल को DCP द्वारका, आर पी मीणा को DCP शाहदरा और DVP आउटर सचिन शर्मा को DCP नई दिल्ली के तौर पर चार्ज दिया गया है। स्पेशल यूनिट्स में भी फेरबदल किया गया है। DCP साउथ अंकित चौहान को स्पेशल ब्रांच, DCP द्वारका अंकित सिंह को विजिलेंस और DCP रवि कुमार सिंह को एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, इकोनॉमिक ऑफेंस विंग में पोस्ट किया गया है।
मुख पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट
- आनंद मोहन – डीजी जेल
- एसएस यादव – DG सिविल डिफेंस
- एसके जैन – पुलिस कमिश्नर के OSD
- विजय कुमार – Jt CP सदर्न
- किमे कामिंग – AP
- MN तिवारी लाइसेंसिंग
- धीरज कुमार – क्राइम
- मोनिका भारद्वाज – IFSO
- S K त्यागी – ट्रैफिक
- धानिया – क्राइम
- विजयंता आर्य – ट्रैफिक
- शशांक जायसवाल- रोहिणी
- कुशल पाल साहब – द्वारका
- R p मीना- शाहदरा
- रोहित राजबीर-सेंट्रल
- अनंत मित्तल- साउथ
- राजीव रावल-नॉर्थ वेस्ट
- सचिन शर्मा – नई दिल्ली
- विक्रम मीना- आउटर दिल्ली
- अंकित चौहान- Spl.ब्रांच
- अंकित सिंह- विजिलेंस
- वीरेंद्र चहल-DG होम गार्ड्स
- राहुल अलवाल- DCP क्राइम
- भीष्म सिंह- Addl.Cp P&L
- रवि कुमार सिंह- Addl.CP EOW
- मोहम्मद अली -GA
- पवारिया- सिक्योरिटी
- हरेंद्र सिंह- सिक्योरिटी
- निधिन वलसन- टेक्नोलॉजी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

