सतीश दुबे, डबरा। डबरा बायपास हाईवे पर आरटीओ की अवैध वसूली और प्रताड़ना से तंग आकर ट्रक चालाकों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे SDOP सौरभ कुमार और थाना प्रभारी संजय शर्मा की समझाइश पर ट्रक चालक माने ओर करीब 1 घंटे बाद हाईवे से जाम खोला गया इस दौरान हाईवे पर निकलने वाले वाहन चालकों को जाम लगे होने से परेशानी झेलनी पड़ी। मामले की शिकायत पुलिस RTO विभाग के अधिकारियों से की जिसके बाद परिवहन आयुक्त ने आरक्षक बालाजी गुर्जर को निलंबन की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार आज सुबह NH 44 हाईवे पर RTO वाहन पर तैनात आरक्षक बालाजी गुर्जर ने एक ट्रक को रोका और उसके दस्तावेज चेक करने के नाम पर ले लिए और पैसे की मांग की। इसी दौरान ट्रक चालक वीडियो बनाने लगा। तभी आरक्षक ने दबंगई दिखाई और ट्रक चालक के दस्तावेज, मोबाइल लेकर वहां से चले गए।
अन्य ट्रक चालकों के हाईवे से निकलते समय जानकारी में आई तो सभी ने मिलकर अपने ट्रक के पहिए रोक दिए और हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिली तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों को समझाया। बाद में ट्रक चालक के दस्तावेज, मोबाइल भी वापस दिलाए गए और मामले की सूचना परिवहन विभाग को दी गई जिसके बाद परिवहन आयुक्त ने बुधवार की देर शाम आरक्षक बालाजी गुर्जर के कृत्य को देखते हुए निलंबित करने की कार्रवाई की।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

