कुंदन कुमार, पटना। TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल छात्र नेता दिलीप कुमार ने आज गुरुवार (27, अगस्त) को जिलाधिकारी से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान दिलीप कुमार ने कहा कि, सरकार ने TRE-4 शिक्षक भर्ती में एकल परीक्षा की मांग स्वीकर कर ली है। आज शाम तक इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि, हमारी जितनी भी मांगे थी, सरकार ने सब पर विचार करने की बात कही है। इस विषय पर हमारी बात आज बड़े अधिकारियों से भी होगी, जिसके बाद सब साफ हो जाएगा। एकल परीक्षा की मांग स्वीकार करना प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए बड़ी जीत है।

18 अगस्त से धरने पर बैठे हैं छात्र

गौरतलब है कि बीते 18 अगस्त से छात्र टीआरई-4 शिक्षक भर्ती समेत अन्य मांगों को लेकर गर्दनीबाग धरना स्थल पर बैठे हुए थे। बीते 25 अगस्त को विभिन्न संगठनों के छात्र सीएम आवास का घेराव करने भी निकले थे। इस दौरान डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान उनपर लाठीचार्ज भी किया गया और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। लाठीचार्ज के दौरान कुछ छात्र घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

एक नजर में आंदोलन

  • 18 अगस्त से आंदोलन पर बैठे हैं विभिन्न संगठनों के छात्र।
  • TRE 4 शिक्षक भर्ती में एकल परीक्षा, माइनस मार्किंग समाप्त करने की मांग
  • TRE 4 समेत अन्य लंबित भर्तियों की मांग।
  • बिहार के युवाओं के लिए 100% डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग।

ये भी पढ़ें- ‘मुख्यमंत्री पर तरस आता है….’, सीएम सम्राट के लिए रोहिणी आचार्य ने ऐसा क्यों कहा?