अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी में मंगलवार शाम इलाज के दौरान एक 25 वर्षीय आदिवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। दरअसल कोठी थाना क्षेत्र के पवैया गांव की रहने वाली 25 वर्षीय दयावती आदिवासी को बुखार आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी ले जाया गया, जहां पर मौजूद डॉक्टर ने सरकारी पर्चे में बाहर से दवाई एवं इंजेक्शन मंगवा कर उन्हें इंजेक्शन लगाया। 

READ MORE: ग्वालियर की नंदिता शर्मा बनी भारतीय महिला सॉफ्ट हॉकी टीम की सदस्य, साउथ एशियन चैंपियनशिप में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी, मरीज की स्थिति गंभीर होते देखा वहां पर मौजूद मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि जब तक परिजन एंबुलेंस में बैठाते तब तक दयावती आदिवासी ने दम तोड़ दिया।  

READ MORE: पोस्ट ऑफिस को बनाया तस्करी का जरिया: चॉकलेट की आड़ में अफीम भेज रहा था शख्स, सेंट्रल नारकोटिक्स की टीम ने किया जब्त

आदिवासी महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर गलत उपचार करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची कोठी थाना पुलिस एवं कोठी अस्पताल के अन्य डॉक्टरों की समझाइए इसके बाद मृतक महिला के परिजन शव को ले जाने के लिए राजी हुए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m