दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। जिले के सोहागपुर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बेरोकटोक बिक्री से परेशान 50 से अधिक आदिवासी महिलाओं ने जिला आबकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन और घेराव किया। महिलाओं ने अवैध देशी व कच्ची शराब की सप्लाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की और आबकारी अधिकारी को अवैध कारोबार में लिप्त करीब एक दर्जन लोगों के नामों की सूची सौंपी।

घरेलू कलह और विवाद बढ़ रहे

ग्रामीण महिलाओं के अनुसार सोहागपुर ब्लॉक के जमुनिया, सेमरी हरचंद, झालोन और सोहागपुर के बंगाली टोला में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बिक रही है। शराब की सुलभ उपलब्धता के कारण 18 से 25 वर्ष के नवयुवक तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे परिवारों में आर्थिक संकट के साथ-साथ आए दिन घरेलू कलह और विवाद बढ़ रहे हैं। ​जमुनिया निवासी सुषमा बाई ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि बाहर से लाई जा रही कच्ची शराब गांव-गांव बेची जा रही है।

गोटमार मेले में घायल की 20 दिन बाद मौतः नागपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ था सिर का ऑपरेशन,

शिकायत के साथ एक दर्जन तस्करों की सूची

उनके पति और बच्चे तक इसकी चपेट में हैं। महिलाओं ने कहा कि वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव द्विवेदी ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि शिकायत के साथ करीब एक दर्जन संदिग्ध शराब तस्करों की सूची प्राप्त हुई है। आबकारी अधिकारी ने विशेष टीम भेजकर चिन्हित ठिकानों और नामजद लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

एमपी में मानसून की विदाई शुरू: अगले 3 दिन तीखी धूप और गर्मी दिखाएगी तेवर, 5 अक्टूबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m