मनोज परिहार, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गुलाबगंज थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और थाने में पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर जातिसूचक गाली देने का मामला सामने आया है। मंगलवार को समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और वायरल वीडियो को जांच में लिया गया है। फरियादी राहुल हार्वेस्टर पर मजदूरी करता है। आरोप है कि वह पांच हजार रुपये लेकर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। युवक के साथ मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप लगाया गया है।
जब राहुल शिकायत करने गुलाबगंज थाने पहुंचा, तो वहां पदस्थ एएसआई प्रहलाद रघुवंशी ने उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्द कहने के मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल होने की बात कही जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

