मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे शुभेंदु ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई शीर्ष भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान दिल्ली के पुराना बंग भवन में शुक्रवार को बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और तृणमूल कांग्रेस विधायक ऋतब्रत बंद्योपाध्याय की अचानक हुई मुलाकात ने राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। खास बात यह रही कि इसी दिन तृणमूल विधायक कुणाल घोष को बीसी राय शिशु अस्पताल की रोगी कल्याण समिति का सदस्य भी नियुक्त किया गया। दोनों ही नेता हाल के दिनों में विशेषकर जहांगीर खान प्रकरण को लेकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मुखर रहे हैं।

ऋतब्रत ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया, पर पहले ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे. इस मुलाकात से टीएमसी के अंदर बेचैनी बढ़ गई है और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का असंतोष खुलकर सामने आने लगा है. शुक्रवार को दिल्ली स्थित बंग भवन में राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से टीएमसी विधायक ऋतब्रत बनर्जी मिले. हालांकि मुलाकात के बाद तृणमूल के पूर्व सांसद ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि शुक्रवार को वह अचानक शुभेंदु अधिकारी से मिले. शिष्टाचार का भी आदान-प्रदान हुआ.

दिल्ली के पुराने बंगभवन में तृणमूल विधायक ऋतब्रत बनर्जी उनसे मिले. मुख्यमंत्री भी उनके कंधे पर हाथ रखकर उनसे बात करते दिखे. दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर दुष्मंत नारीवाला शुभेंदु अधिकारी के साथ थे. ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से अचानक मिले.

विधायक ऋतब्रत ने कहा कि दिल्ली आने का उनका एक और मकसद अपना डिप्लोमैटिक पासपोर्ट जमा करके रेगुलर पासपोर्ट लेना भी था. जब वह राज्यसभा सासंद थे, तो उनके पास डिप्लोमैटिक पासपोर्ट था. अब वह विधायक हैं. विधायक को डिप्लोमैटिक पासपोर्ट नहीं दिए जाते हैं. ऋतब्रत ने कहा कि वो सारे काम पूरे करने के बाद वो लंच के लिए पुराने बंगभवन गए. वहीं उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से हुई.

उलुबेरिया ईस्ट से विधायक ऋतब्रत ने कहा कि चुनाव के नतीजों की घोषणा, उसके बाद MLA के तौर पर शपथ लेना, इन सभी कारणों से वह दिल्ली नहीं जा सके. नियमों के मुताबिक, अगर टर्म खत्म होने के बाद भी सरकारी बंगला खाली नहीं किया जाता है, तो एक्स्ट्रा किराया देना पड़ता है. ऋतब्रत ने कहा कि वह वह किराया देने के लिए दिल्ली गए थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m