झारखंड की जमशेदपुर जिले से ट्रिपर मर्डर की वारदात सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की धारदार हथियार और हथौड़े से हत्या कर दी. जमशेदपुर में टाटा स्टील से रिटायर रवींद्र प्रसाद सिंह (60) ने अपनी पत्नी सरिता सिंह (55), तीन माह की गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह (32) और बेटे रविशेक सिंह (30) की कुल्हाड़ी और हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

 घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिद्धगोड़ा थाने की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई. हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की बजाय घर पर ही बैठे रहा.

जानकारी के अनुसार, ट्रिपल मर्डर की यह वारदात जमशेदपुर जिले के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर 2 स्थित क्वार्टर संख्या एल-5/13 की है. मृतकों में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंदर सिंह की लगभग 55 साल की पत्नी सरिता सिंह, उनका बेटा रवि सिंह और लगभग तीन माह की गर्ववती बेटी सुप्रिया सिंह शामिल है. मृतक सुप्रिया की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी साल फरवरी में रविंद्र सिंह टाटा स्टील से रिटायर्ड हुए थे.

हत्या करने के बाद आत्मग्लानि होने पर आत्महत्या की कोशिश की। इस मामले में हुई प्रारंभिक जांच और परिवार वालों के मुताबिक रिटायरमेंट के बाद रवींद्र सिंह को भविष्य की चिंता सता रही थी।

घटना के बाद आरोपी रवींद्र प्रसाद सिंह की बड़ी बेटी प्रिया दिल्ली से जमशेदपुर पहुंची। उसने बताया कि पिता रिटायरमेंट के बाद भविष्य को लेकर चिंतित थे। वे घर बनाना चाहते थे और छोटे भाई रविशेक की शादी को लेकर भी चितिंत थे। उनका वजन दो माह में 10 किलोग्राम से कम भी हो गया था। दो दिनों पूर्व उन्हें डॉक्टर के पास भी ले जाया गया था.

सोमवार सुबह करीब 6 बजे रविंद्र सिंह ने अपनी बेटी, बेटे और पत्नी की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी. आश्चर्यजनक बात यह है कि ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रविंद्र सिंह भागने के बजाय घर में ही बैठे रहा. सुबह काफी देर होने के बाद भी रविंद्र सिंह के घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को स्थिति कुछ संदिग्ध लगी.

रविंद्र सिंह के क्वार्टर में चोरों तरफ खून ही खून फैला हुआ था. साथ ही वहां परिवार के सदस्यों की लाशें पड़ी थीं. पड़ोसियों की सूचना पर सिद्धगोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मौके पर पहुंची FSL की टीम ने सभी सबूतों को एकत्रित करने के बाद तीनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बेटा-बेटी का शव अलग-अलग कमरे में, जबकि पत्नी का शव किचन में खून से लथपथ पड़ा था.

सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि रवींद्र सिंह मानसिक रूप से बीमार है। उसे लगातार यह डर सताता था कि उसकी मृत्यु के बाद परिवार की देखभाल कौन करेगा। इसी मानसिक विकृति में उसने पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या कर दी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m