त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए हैं. वह IPS के 1994 बैच के अधिकारी थे. धनखड़ का शव राज्य के पुलिस मुख्यालय में मिलने से सनसनी फैल गई और इस दुखद घटना के बाद  पूरे प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शोक की लहर छायी हुई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये आत्महत्या का मामला हो सकता है.

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस महानिदेशक अपने ऑफिस में बेहोशी की हालत में मिले. उन्हें तुरंत अगरतला के जीबी पंत हॉस्पिटल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

IPS अनुराग धनखड़ मूल रूप से यूपी के बागपत के रहने वाले थे. उन्होंने साल 2025 में त्रिपुरा के डीजीपी का पद संभाला था. धनखड़ की मौत के बाद एजेंसिया जांच में जुट गई है. माना जा रहा है कि धनखड़ ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली. 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है और घटनास्थल पर गहन छानबीन की जा रही है. त्रिपुरा पुलिस के दूसरे सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. इसपर अभी ठोस जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आयी है.

जानकारी के अनुसार, उन्हें दोपहर 12 बजे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार उस समय उनकी नब्ज के साथ साथ ब्लड प्रेशर नहीं था. DGP को बचाने की पुरजोर कोशिश में 40 मिनट से ज्यादा CPR भी दिया गया.

हाई-प्रोफाइल घटना होने के कारण विभिन्न जांच एजेंसियां अपने स्तर से मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. फोरेंसिक टीम ने उनके ऑफिस का इन्वेस्टिगेशन किया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं. इसके साथ ही पोस्टमॉर्टम भी कराया जा रहा है.

शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि DGP धनखड़ ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m