अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में एक महिला पत्रकार पर भड़क गए. US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और CNN की वरिष्ठ व्हाइट हाउस संवाददाता क्रिस्टन होम्स के बीच ओवल ऑफिस में तीखी नोकझोंक का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. CNN महिला रिपोर्टर ने डोनाल्ड ट्रंप से उनकी एक सहयोगी के साथ रिश्तों को लेकर सवाल पूछा था, जिसके बाद बात बिगड़ गई. ट्रम्प पत्रकार से कहा कि वह बहुत तेज बोलती हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और व्हाइट हाउस ने संयुक्त रूप से CNN की पत्रकार क्रिस्टन होम्स पर हमला किया, जब उन्होंने कुछ घंटे पहले एक कार्यक्रम में कुछ कठिन प्रश्न पूछे थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान सीएनएन की महिला पत्रकार क्रिस्टन होम्स पर भड़क गए. CNN द्वारा एक महिला सहायक के बारे में पूछे जाने पर, ट्रम्प ने रिपोर्टर को चुप रहने के लिए कहा. एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान सवाल पूछने पर ट्रंप ने होम्स को कई बार चुप रहने के लिए कहा और उन्हें ‘फेक रिपोर्टर’ तथा ‘फेक न्यूज’ रिपोर्ट करने वाली पत्रकार करार दिया.
होम्स ने ट्रंप से उनकी 35 साल की एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट नताली हार्प के बारे में पूछा, जिस पर एक डेमोक्रेटिक सांसद ने हाल ही में टिप्पणी की थी.
ट्रंप व्हाइट हाउस में यह कार्यक्रम एक किशोर लाइफगार्ड को सम्मानित करने के लिए था जिसने एक बच्चे को ऊंची लहरों से बचाया था. जबकि राष्ट्रपति ने हमेशा की तरह अन्य मुद्दों पर भी सवाल पूछने की इजाजत दी थी.
CNN ने कहा कि होम्स पर किए गए हमले ‘पद की गरिमा के खिलाफ’ थे. एक बयान में कहा गया,’हम क्रिस्टन के साथ मजबूती से खड़े हैं और इन बयानों की कड़ी निंदा करते हैं.’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


