अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नई धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि हमारी टीम कल (सोमवार को) पाकिस्तान के इस्लामाबाद जा रही है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है, तो वे हर एक पावर प्लांट और पुल को तबाह कर देंगे। उन्होंने कहा, ‘हम एक बहुत ही निष्पक्ष और उचित समझौता पेश कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वे इसे स्वीकार कर लेंगे। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो अमेरिका ईरान के हर एक पावर प्लांट और हर एक पुल को तबाह कर देगा।’
ट्रंप ने कहा- ईरान ने होर्मुज में गोलीबारी कर युद्धविराम उल्लंघन किया
ट्रंप ने कहा, ‘ईरान ने कल होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलियां चलाने का फैसला किया। यह युद्धविराम समझौते का उल्लंघन है! यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। ईरान ने हाल ही में घोषणा की कि वे इस जलडमरूमध्य को बंद कर रहे हैं, जो अजीब बात है, क्योंकि हमारी नाकेबंदी ने इसे पहले ही बंद कर दिया है। वे अनजाने में हमारी मदद कर रहे हैं और इस मार्ग के बंद होने से नुकसान उन्हीं का हो रहा है।’
“होर्मुज बंद होने से अमेरिका का कोई नुकसान नहीं”
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, अमेरिका को कुछ भी नुकसान नहीं हो रहा। बल्कि, कई जहाज अभी अमेरिका की ओर जा रहे हैं। तेल लोड करने के लिए टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का। यह सब आईआरजीसी की मेहरबानी से हो रहा है, जो हमेशा “ताकतवर” बनने की कोशिश करते हैं! हम एक बहुत ही निष्पक्ष और उचित डील पेश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वे इसे स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि अगर नहीं किया तो संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के हर पावर प्लांट और हर पुल को तबाह कर देगा। NO MORE MR. NICE GUY! (अब नरम रुख नहीं!) वे तेजी से गिरेंगे, आसानी से गिरेंगे। अगर वे डील नहीं एक्सेप्ट करते, तो जो करना होगा वह करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। जो पिछले 47 वर्षों से अन्य राष्ट्रपतियों को ईरान के साथ करना चाहिए था। अब ईरान की किलिंग मशीन को खत्म करने का समय आ गया है!”
इस्लामाबाद में कल होगी दूसरे दौर की वार्ता
ट्रंप ने ये भी बताया है कि अमेरिका के प्रतिनिधि ईरान से बातचीत के लिए इस्लामाबाद जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे प्रतिनिधि इस्लामाबाद, पाकिस्तान जा रहे हैं। वे कल शाम वहां बातचीत के लिए पहुंचेंगे।’ इस बातचीत के लिए इस्लामाबाद में भी तैयारियां जारी हैं। सैकड़ों सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पहली बैठक जिस सेरेना होटल में हुई थी, वहां नई बुकिंग बंद कर दी गई हैं। अमेरिकी सुरक्षा टीमें पहले ही पाकिस्तान पहुंच गई हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

