चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका में रहेंगे और 24 सितंबर को ट्रंप के साथ उनकी महाबैठक होनी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का 24 सितंबर 2026 को व्हाइट हाउस में ऑफिशियल स्टेट विजिट के लिए स्वागत करेंगे. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह कदम असमान्य माना जा रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर खुद जाकर विदेशी नेता का स्वागत करना बहुत रेयर रहा है. सोचने वाली बात यह है कि  जो ट्रंप चीन के खिलाफ आग उगलते थे, वे अचानक जिनपिंग की इतनी खातिरदारी में अपने आपको क्यों समर्पित कर दिए?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 3 दिवसीय दौरे के लिए अमेरिका पहुंच रहे हैं. वे 23 से 25 सितंबर के दौरान US दौरे पर होंगे. करीब 11 साल बाद उनका पहला US दौरा है. 23 सितंबर को जिनपिंग अमेरिका के जॉइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट जब कदम रखेंगे, तो ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ खुद रनवे पर जाकर उनकी अगवानी करेंगे.

स्टेट डिनर से जुड़ी बाकी जानकारियां 23 सितंबर को जारी की जाएंगी. 24 सितंबर की सुबह व्हाइट हाउस के साउथ लॉन, स्टेट फ्लोर और रोज गॉर्डन में स्टेट अराइवल सेरेमनी रखी गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर खुद जाकर विदेशी नेता का स्वागत करना बहुत रेयर रहा है. जो अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए असामान्य कदम माना जा रहा है. हालांकि, पोप इसका अपवाद रहे हैं.

आखिरी अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी माने जाते हैं, जो किसी विदेशी राष्ट्रध्यक्ष को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे. केनेडी ने 1961 और1962 के आसपास कई विदेशी राष्ट्राध्यक्षों का जॉइंट बेस एंड्रयूज पर खुद स्वागत किया था. 

जानकारी के अनुसार, स्टेट डिपार्टमेंट और व्हाइट हाउस का प्रोटोकॉल साफ है. विदेशी राष्ट्राध्यक्ष आमतौर पर जॉइंट बेस एंड्रयूज पर उतरते हैं. वहां उन्हें यूएस चीफ ऑफ प्रोटोकॉल, सीनियर मिलिट्री अधिकारी, संबंधित राजदूत या कभी-कभी वाइस प्रेसिडेंट रिसीव करते हैं. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m