अमेरिका और ईरान में जारी हमलों के बीच ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का एक बड़ा बयान सामने आया है. ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई का कहना है कि शांति समझौते को तोड़कर अमेरिका ने यह साबित कर दिया है कि राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं है. MoU का बार-बार उल्लंघन किया जाना यह दिखाता है कि ट्रंप का अपना कोई भी क्रेडिबिलिटी नहीं है.
अमेरिका पर तीखा हमला करते हुए मोजतबा खामेनेई ने उसे ‘ग्रेट सैटन’ कहा. साथ ही 14 सूत्रीय समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर को पूरी तरह से बेकार बताया.
ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने यह भी चेतावनी दी कि अगर वॉशिंगटन ईरान पर सैन्य हमले जारी रखता है तो तेहरान और उसके जवाबी हमले जा जवाब देने वाला ग्रुप कभी न भूलने वाले सबक सिखाएंगे. इस बीच, ईरान ने भी समझौते के नियमों को मानना बंद कर दिया है और वह अमेरिकी हमलों का करारा जवाब दे रहा है.
अमेरिका की तरफ से लगातार ईरान पर किए जा रहे हमलों को लेकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मुज्तबा खामेनेई ने शनिवार,18 जुलाई, 2026 को ये सब बड़ा बयान दिया है. MoU पर अमेरिकी की तरफ से इसका उल्लंघन एक बार फिर सभी को यह बात साबित कर देता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का हस्ताक्षर कितना अमूल्य और अमान्य है.
दोनों देशों के बीच MoU पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और ट्रंप ने 18 जून को हस्ताक्षर किया था. ईरानी राष्ट्र के नाम एक संदेश में मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका पर ईरान के साथ हुए समझौते को बार-बार तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने ने स्पष्ट कहा है कि MoU यह दर्शाता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साइन की कोई कीमत नहीं है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

