न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है. ममदानी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए कहा है कि वे अगर न्यूयॉर्क आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. उनकी गिरफ्तारी के विकल्प पर कानूनी सलाह ली जा रही है. उन्होंने ने कहा कि उनका प्रशासन इस बात की समीक्षा कर रहा है कि क्या शहर के पास इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ़्तार करने का कानूनी अधिकार है.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के न्यूयॉर्क दौरे से पहले मेयर जोहरान ममदानी ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है, जिस पर इजरायल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क आने से पहले नया विवाद खड़ा हो गया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर का कहना है कि वे उन्हें युद्ध अपराधी मानते हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए जरूरी कानूनी समीक्षा किया जा रहा है.

न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान मामदानी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर लगातार कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अगर इजरायली प्रधानमंत्री सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के लिए शहर का दौरा करते हैं, तो गिरफ़्तारी संभव है.

उन्होंने कहा कि मेयर पद के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का वादा किया था. हालांकि उन्होंने माना कि उन्हें पक्का नहीं पता कि मेयर के पास किसी विदेशी नेता को गिरफ्तार करने की शक्ति है या नहीं.

ज़ोहरान मामदानी ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि नेतन्याहू का स्थान हेग में है. अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है और कई लोग उन्हें युद्ध अपराधी मानते हैं. ममदानी ने बताया कि इस मुद्दे पर न्यूयॉर्क सिटी के लॉ डिपार्टमेंट के साथ लगातार चर्चा चल रही है कि न्यूयॉर्क के मेयर के पास किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की गिरफ्तारी का कानूनी अधिकार है या नहीं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m