महाराष्ट्र में हिंदुत्व की असली विरासत को लेकर जंग बेहद तेज हो गई है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर करारा राजनीतिक तंज कसा है. डिप्टी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर राजनीतिक सुविधा के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करने का बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से गले मिलकर उद्धव अब सिर्फ अपनी पार्टी बचाने के लिए ‘राम रक्षा’ का दिखावा कर रहे है.

डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना (UBT) ने हिंदुत्व को बहुत पहले ही छोड़ दिया था. उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुत्व कोई टी-शर्ट नहीं है, जिसे राजनीतिक जरूरत के हिसाब से जब मन किया तो पहने और फिर छोड़ दें.

अयोध्या राम मंदिर दान विवाद को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. शिंदे ने कहा कि जो लोग कभी राम मंदिर और राम भक्तों पर तंज कसते थे और कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं, उन्हें अब अचानक भगवान राम की याद आ रही है. यह सिर्फ एक ढोंग और दिखावा है और कुछ भी नहीं.

राम रक्षा आंदोलन की घोषणा के बाद एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व छोड़ने और राजनीतिक लाभ के लिए राम का नाम लेने का आरोप लगाया. अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और दान में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में पूरे महाराष्ट्र में रामरक्षा आंदोलन’ शिवसेना (UBT) ने किया है.

नागपुर के एक राम मंदिर में शनिवार को पूजा करने के बाद वहां एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए BJP और डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर जमकर हमला किया.

जिसके बाद शिंदे ने उद्धव पर पलटवार करते हुए कहा कि जब भगवा लगा घटने तब राम का नाम लगे रटने. उन्होंने कहा कि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं हो सकता.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m