सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंड्रयू टेट (39) और उनके भाई ट्रिस्टन टेट (38) को मियामी में अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है. ब्रिटेन ने दोनों के खिलाफ रेप, मानव तस्करी, यौन शोषण और बाल अश्लील सामग्री से जुड़े 38 नए आरोप लगाए हैं. दोनों भाई प्रमुखता से युवा पुरुषों के बीच अपनी ‘मर्दानगी’ (Misogyny) और लग्जरी जीवनशैली के प्रचार के लिए जाने जाते हैं.
ब्रिटेन ने दोनों के प्रत्यर्पण की मांग की है, जहां उन पर दुष्कर्म, मानव तस्करी और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में आरोप दर्ज हैं.
इंटरनेट की दुनिया के चर्चित और विवादित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एंड्रयू टेट और उनके भाई ट्रिस्टन टेट को अमेरिकी फेडरल अथॉरिटीज ने शनिवार को मियामी से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों भाई की गिरफ़्तारी ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) द्वारा दोनों भाइयों के खिलाफ 38 नए आपराधिक आरोप तय किए जाने के कुछ घंटों बाद हुई.
ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के अनुसार 39 वर्षीय एंड्रयू टेट पर यौन शोषण के लिए मानव तस्करी कराने के तीन नए आरोप, गंभीर मारपीट के तीन मामले और बच्चों की अश्लील तस्वीरों और एक्सट्रीम पोर्नोग्राफी से जुड़े 19 अतिरिक्त आरोप लगाए गए हैं. एंड्रयू टेट पहले से ही रेप, मानव तस्करी, गंभीर मारपीट और वेश्यावृत्ति से लाभ कमाने जैसे 10 मामलों का सामना कर रहे हैं.
अमेरिकी मार्शल सर्विस ने एक सीलबंद वारंट के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया. एजेंसी के प्रवक्ता ब्रेडी मैकारन ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
वही, दूसरे भाई 38 वर्षीय ट्रिस्टन टेट पर दो रेप, एक यौन उत्पीड़न और यौन शोषण के लिए मानव तस्करी कराने के तीन नए आरोप लगाए गए हैं. ट्रिस्टन टेट पर रेप, मानव तस्करी और मारपीट सहित 11 आरोप पहले से ही लंबित हैं.
आपको बताते चले कि बता दें कि दोनों भाई इंटरनेट पर महिलाओं को लेकर अपनी विवादित टिप्पणियों को बढ़ावा देने वाले कंटेंट के लिए जाने जाते हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं.
एंड्रयू टेट पहले से ही रेप, मानव तस्करी, गंभीर मारपीट और वेश्यावृत्ति से लाभ कमाने जैसे 10 मामलों का सामना कर रहे हैं, जबकि ट्रिस्टन टेट पर भी रेप, मानव तस्करी और मारपीट सहित 11 आरोप लंबित हैं.
ब्रिटेन के अलावा रोमानिया में भी दोनों के खिलाफ अलग आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं. वहां 2022 में गिरफ्तारी के बाद उन पर रेप, मानव तस्करी और संगठित अपराधी गिरोह चलाने के आरोप लगाए गए थे. ब्रिटेन अब दोनों भाइयों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

