पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर जारी भारी राजनीतिक उठापटक के बीच, कांग्रेस ने राज्य विधानसभा में अपने विधायक दल के नए नेतृत्व का ऐलान कर दिया है. AICC ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए आदेश में कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. मुर्शिदाबाद के रानीनगर से विधायक जुलफिकार अली को पश्चिम बंगाल विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल (CLP) का नेता घोषित किया गया है. फराक्का से विधायक मोताब शेख को उपनेता नियुक्त किया गया है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस विधायक दल के नेता और उपनेता के नामों को मंजूरी दे दी है. राज्य में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने यह महत्वपूर्ण फैसला किया है.
कांग्रेस ने जुल्फिकार अली को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और भविष्य में उन्हें एक नए नेता के तौर पर पेश किया है. जुल्फिकार अली पश्चिम बंगाल के प्रमुख कांग्रेस नेताओं में गिने जाते हैं. मुर्शिदाबाद के रानीनगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं. नामांकन में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 18.82 करोड़ रुपए बताई है.
जुल्फिकार अली का बैकग्राउंड बिजनेस से जुड़ा हुआ है और और लंबे समय से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय हैं. विधानसभा चुनाव में टीएमसी के अब्दुल सोमिक हुसैन को 2,701 वोटों से मात दी.
दूसरी तरफ उपनेता बनाए गए मोताब शेख एक भारतीय राजनीतिज्ञ है. वह मुर्शिदाबाद के फरक्का विधानसभा से विधायक हैं. राजनीति के साथ-साथ वे व्यवसाय से भी जुड़े हुए हैं। निर्वाचन आयोग को सौंपे गए शपथपत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 17 करोड़ रुपये बताई गई थी.
इस बार के चुनाव में मोताब शेख खूब चर्चा में थे क्योंकि SIR में उनका नाम कट गया था. बाद में उनका नाम कोर्ट के माध्यम से लिस्ट में जुड़ गया. चुनाव में बीजेपी के सुनील चौधरी को 8,193 वोटों से से पटखनी दी थी.
पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव 2026 की दृष्टि से 2021 की अपेक्षा कांग्रेस को लिए 2026 का विधानसभा चुनाव अच्छा ही रहा है. पिछले चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी जबकि इस बार पार्टी को 2 सीटें मिली हैं. पार्टी ने दोनों विधायकों को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

