दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डॉ. नीलम सिंह उर्फ ‘द स्किन डॉक्टर’ को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की मौत के बाद कपूर परिवार के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक ट्वीट करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, कपूर परिवार की ओर से इस मामले में वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट आपत्तिजनक और मानहानिकारक थे। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य संबंधित साक्ष्यों की जांच कर रही है।
FIR में 2 और नाम
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कपूर परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर किए गए कुछ पोस्ट और टिप्पणियां आपत्तिजनक थीं। शिकायत मिलने के बाद वसंत कुंज थाने में FIR दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कपूर परिवार की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में दो अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के नाम भी शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी संजय कपूर की मौत के बाद कपूर परिवार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ट्वीट किए जाने के मामले में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. नीलम सिंह उर्फ ‘द स्किन डॉक्टर’ को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच अब इस पहलू पर भी केंद्रित है कि सोशल मीडिया पर किए गए कथित आपत्तिजनक ट्वीट किसी के इशारे या सुनियोजित तरीके से किए गए थे या नहीं। मामले में डिजिटल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

