शब्बीर अहमद, भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत मामले में लापरवाही बरतने वाले सहायक उप-निरीक्षक (ASI) दिनेश शर्मा पर गाज गिरी है। मामले की जांच में दोषी पाए जाने के बाद एएसआई पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

‘लिगेचर बेल्ट’ को दो दिन तक साथ लेकर घूमते रहे ASI

जांच में यह बात सामने आई है कि एएसआई दिनेश शर्मा मामले के सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य, ‘लिगेचर बेल्ट’ (फंदे की सामग्री) को बरामद करने के बाद दो दिनों तक अपने साथ ही लेकर घूमते रहे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सबूत को समय पर मालखाने या संबंधित विभाग में जमा नहीं कराया और दो दिन बाद इसे जमा किया गया।

12 जून महाकाल भस्म आरती: कण-कण में महादेव, त्रिनेत्र, रुद्राक्ष की माला से बाबा का दिव्य श्रृंगार,

परिजनों के हंगामे के बाद खुली पोल

लिगेचर बेल्ट के न मिलने पर ट्विशा शर्मा के परिवार वालों ने पुलिस कार्यालय में जमकर हंगामा किया था। परिजनों के कड़े विरोध और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताए जाने के बाद इस पूरे मामले की विभागीय जांच बैठाई गई थी, जिसमें एएसआई दिनेश शर्मा को प्रथम दृष्टया लापरवाही का दोषी पाया गया।

MP में मानसून की दस्तक में देरी: 17-18 जून से एंट्री के आसार; कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

सीबीआई की फोरेंसिक टीम सक्रिय

इस बीच, मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की हलचल भी तेज हो गई है। सीबीआई के फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। दिल्ली एम्स (AIIMS) से दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सीबीआई इस मामले में जुड़े संदिग्धों और संबंधित लोगों से दोबारा पूछताछ कर सकती है। एम्स की यह रिपोर्ट मामले को नया मोड़ दे सकती है।

MP Morning News: हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम आज, मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द की लड़ाई पहुंची दिल्ली,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m