शिखिल ब्यौहार/कुमार इंदर, भोपाल/ जबलपुर। ट्विशा शर्मा हाई प्रोफाइल मिस्ट्री केस में हाईकोर्ट ने आरोपी सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस राज्य सरकार और ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा की याचिका पर जारी हुआ है। इसी के साथ भोपाल जिला कोर्ट ने गिरिबाला सिंह मामले की सुनवाई को मंगलवार तक के लिए टाल दिया है। पुलिस प्रतिवेदन नहीं मिलने के कारण सुनवाई स्थगित की गई है। प्रतिवेदन कल कोर्ट में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्रीः सुनवाई टली, गिरिबाला सिंह के अग्रिम जमानत याचिका पर 27 मई को होगा फैसला

इधर मामले में एमपी के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह का बयान सामने आया है। कहा- गिरिबाला सिंह को ट्विशा के परिवार द्वारा दायर याचिका का नोटिस नहीं मिला है। नोटिस की तामीली होने के चलते 27 मई तक के लिए सुनवाई बढ़ी है। कोर्ट ने ट्विशा के परिवार के वकीलों को गिरिबाला सिंह के अधिवक्ताओं तक प्रकरण से सम्बंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।

ट्विशा शर्मा केस: सीबीआई ने शुरू किया इंस्पेक्शन, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया को दिए सख्त निर्देश-

बता दें कि गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त करने को लेकर हाईकोर्ट में दो याचिकाएं लगी है। मध्यप्रदेश सरकार की याचिका पर गिरिबाला सिंह को नोटिस मिल चुका है। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा की याचिका पर जारी नोटिस की अब तक तामीली नहीं हो पाई थी।

प्रशांत सिंह, महाधिवक्ता, मप्र सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m