कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले की सुनवाई की तिथि बढ़ गई है। मामले की अब 27 मई को सुनवाई होगी। ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह के अग्रिम जमानत याचिका पर 27 मई को फैसला होगा। गिरिबाला सिंह के वकील ने उन्हें पिटिशन के दस्तावेज नहीं मिलने की बात कही है। गिरिबाला के अधिवक्ता ने दलील दी कि- यह कहना गलत है कि गिरिबाला सिंह जांच में सपोर्ट नहीं कर रही है।
जवाब दाखिल के लिए मांगा समय
महाअधिवक्ता ने गिरिबाला सिंह को जमानत दिए जाने का विरोध किया है। महाधिवक्ता ने कहा-गिरिबाला सिंह को जमानत देना उचित नहीं है। महाधिवक्ता ने कोर्ट को दूसरे पोस्टमार्टम की जानकारी दी। गिरिबाला की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा गया है।
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज ? आज दोबारा होगा शव का पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को
यह था मामला
11-12 मई की रात ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का प्रारंभिक कारण फांसी बताया गया था, लेकिन परिजनों ने रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए थे। उनका आरोप है कि मृतका के शरीर पर मौजूद चोट के निशानों का जिक्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं किया गया। मामले में सास गिरिबाला सिंह और पति समर्त सिंह पर दहेज और प्रताड़ना का केस दर्ज है। सास गिरिबाला को निचली अदालत से जमानत मिली है। वहीं पति समर्थ की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: भोपाल पुलिस कमिश्नर बोले- AIIMS में होगा दोबारा पोस्टमार्टम, आरोपी समर्थ को शरण

