Punjab Desk, लुधियाना: महानगर से चौकने वाली खबर समाने आई है, यहां पुलिस कमिश्नर (CP) कार्यालय परिसर के बाहर पुलिस कस्टडी से दो शातिर आरोपियों के हथकड़ी समेत फरार हो गए. रिमांड पर चल रहे दोनों आरोपियों ने पूछताछ के इंतजार के दौरान पहले अचानक तबीयत बिगड़ने का नाटक किया। इसके बाद जैसे ही पुलिस कर्मचारी ने उसकी सुध लेने के लिए हथकड़ी की ग्रिप ढीली की, आरोपी पुलिसकर्मी को जोरदार धक्का देकर सड़क पर गिराते हुए हथकड़ी समेत भाग निकले. इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.
थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कस्टडी से भागने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में नया आपराधिक मुकद्दमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस रिकॉर्ड से प्राप्त आधिकारिक विवरण के अनुसार, थाना मॉडल टाउन में 8 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई थी.
उक्त मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने 12 अक्टूबर को दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए आरोपियों की पहचान, प्रिंस शर्मा उर्फ प्रिंस (निवासी गांव जोपमाजरा, थाना अमरगढ़, जिला मलेरकोटला),,रमनदीप सिंह उर्फ रिंकू (निवासी मोहल्ला जगतपुरा, फिल्लौर, जिला जालंधर) के रूप में हुई थी. 13 अक्टूबर को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ और रिकवरी के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था.
CP दफ्तर के बाहर गाड़ी में कर रहे थे इंतजार
घटनाक्रम के अनुसार, पुलिस रिमांड के दौरान मामले के गहन अनुसंधान के लिए पुलिस टीम दोनों आरोपियों को लेकर क्राइम ब्रांच-1 (सीआईए) पहुंची थी.वहां पहले से ही एक अन्य मामले के आरोपी से पूछताछ की प्रक्रिया चल रही थी। इसके चलते पुलिस टीम के अधिकारी व मुलाजिम दोनों आरोपियों को सरकारी गाड़ी में बैठाकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर अपनी बारी का इंतजार करने लगे.
इसी दौरान गाड़ी में बैठे आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ रिंकू ने अचानक पेट दर्द व तेज घबराहट होने का नाटक शुरू कर दिया और जोर-जोर से कराहने लगा. उसकी हालत बिगड़ती देख जैसे ही तैनात पुलिस कर्मचारी ने स्थिति संभालने और जांचने के लिए उसकी हथकड़ी खोली की, तभी रमनदीप और उसके साथी प्रिंस शर्मा ने पूरी ताकत से पुलिसकर्मी पर हमला करते हुए उसे जोरदार धक्का मार दिया.
मुलाजिम के नीचे गिरते ही दोनों शातिर फुर्ती से गाड़ी से बाहर कूदे और हाथ में लगी हथकड़ी समेत भीड़भाड़ और गलियों का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए. फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शहर के तमाम निकास मार्गों पर तुरंत नाकाबंदी करवा दी गई.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

