अरविन्द मिश्रा, बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में पुलिस की ओर से सघन जांच अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ-सट्टा और गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो तस्करों लखन वर्मा और मुकेश कुमार को पकड़ा है, जो बाइक से गांजा तस्करी कर रहे थे। तस्करों के पास से एक लाख रुपए का गांजा, दो मोबाइल और बाइक जब्त किया गया है। यह मामला लवन थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, जांच में जुटी पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक सवार गांजा रखकर जा रहे हैं। सूचना पर एक्शन लेते हुए घेराबंदी की गई और पल्सर बाइक पर सवार दो आरोपियों को रोका गया। वहीं जब टीम ने उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली, तो उसके अंदर से 10.204 किलो गांजा बरामद किया गया।

एक लाख रुपए के गांजा के साथ दो गिरफ्तार

जब्त गांजा की कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही पुलिस की टीम ने घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किया। दोनों आरोपियों ने अपना नाम लखन वर्मा और मुकेश कुमार बताया, जिनके खिलाफ अपराध क्रमांक 174/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  • लखन वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छांछी थाना कसडोल
  • मुकेश कुमार ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम छांछी थाना कसडोल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m