बीडी शर्मा, दमोह। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में चीलघाट नदी में गिरे 16 चक्का ट्राले से एसडीईआरएफ और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दो शव बरामद किए हैं। हादसे में ट्राला चालक और क्लीनर की मौत हो गई। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अंधेरा होने के कारण ट्राले को नदी से बाहर निकालने की कार्रवाई रोक दी गई, जिसे सुबह फिर शुरू किया जाएगा।

देर रात तक अभियान चलाया गया

दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चीलघाट नदी में देर रात एक 16 चक्का ट्राला अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। क्रेन की मदद से नदी में गिरे ट्राले को निकालने और उसमें फंसे लोगों की तलाश के लिए देर रात तक अभियान चलाया गया। कुम्हारी थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर डटी रही।

30 अगस्त महाकाल भस्म आरती: सूर्य और अर्धचंद्र के अलौकिक श्रृंगार से सजा बाबा का दिव्य स्वरूप, यहां कीजिए दर्शन

दोनों मृतक विदिशा जिले के

कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने ट्राले से दो शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान ट्राला चालक अभिषेक पिता सुरेश, उम्र 23 वर्ष और क्लीनर तुलसी पिता गणेश, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों विदिशा जिले के त्योंदा थाना क्षेत्र के सुन्नंता गांव के निवासी बताए गए हैं।

जलप्रलय के बीच मौसम विभाग की चेतावनी! कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चित्रकूट में मंदाकनी उफान पर

अंधेरा होने के कारण कार्रवाई रोक दी

दोनों शवों को सुरक्षित रखवा दिया गया है। वहीं देर रात अंधेरा अधिक होने के कारण ट्राले को नदी से बाहर निकालने की कार्रवाई रोक दी गई। अब सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर क्रेन की मदद से नदी में गिरे ट्राले को बाहर निकालने की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी ब्रजेश पांडे, थाना प्रभारी, कुम्हारी ने दी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m