राम कुमार यादव, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच सरगुजा में बाइक सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

दसई करमा देखने जा रहे थे दो भाइयों की मौत

यह घटना उदयपुर थाना क्षेत्र में हुई है। गुरुवार देर रात दो सगे भाई धन्ना और मन्ना बाइक से दसई करमा देखने जा रहे थे। इसी दौरान साल्ही मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शव को सीएचसी उदयपुर पहुंचा। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H