प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दो बच्चियों की तालाब में डूबकर मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़िए पूरी खबर

दरअसल यह पूरा मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। बच्चियों की पहचान गीतिका साहू (9) और खुशबू साहू (8) के रूप में हुई है। दोनों कपालफोड़ी गांव के रहने वाली थी और कक्षा चौथी की छात्रा थी।

गहरे पानी में डूबने से हुई मौत

बताया जा रहा है कि दोनों आज गांव के तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान गहरे पानी में डूबकर दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। साथ ही आगे की जांच के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m