मध्यप्रदेश में आगजनी की दो घटनाएं सामने आई है। प्रदेश के उज्जैन में पूजा सामग्री दुकान में इंदौर में मोबाइल दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। दोनों जगह फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है।

कालभैरव मंदिर के सामने पूजा सामग्री की दुकानों में लगी आग

प्रदीप मालवीय, उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर के सामने स्थित पूजन सामग्री की दुकानों में सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई । आग की सूचना सुबह करीब 5:30 बजे फायर कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद तत्काल दमकल वाहनों को मौके के लिए रवाना किया गया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार सूचना मिलते ही पांच दमकल वाहन भेजे गए। इनमें से तीन फायर ब्रिगेड वाहन और एक टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग दो दुकानों तक पहुंची थी, जिनमें एक छोटी और एक बड़ी दुकान शामिल थी। बताया जा रहा है कि दोनों दुकानें पूजा सामग्री की दुकानें थीं, जहां धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री का विक्रय किया जाता था। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

आगजनी से मोबाइल के एसेसरीज राख

चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर में बीती रात को मोबाईल की दुकान में आग लग गई। एयरपोर्ट के 60 फिट रोड पर दुकान में आग लगी। सूचनी पर फायर बिग्रेड विभाग के द्वारा शटर तोड़कर आग बुझाई गई। आग लगाते ही आसपास के लोगों ने आग बुझने का प्रयास किया किंतु असफल रहे। आग किस कारण से आग लगी वह अज्ञात है। आगजनी से मोबाइल के एसेसरीज जलकर खाक हो गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m