कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ट्रेन हादसे में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों मजदूर मजदूरी के लिए नागपुर से दिल्ली जा रहे थे। हादसा जीटी एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ है।
‘कोई मर्द हो तो सामने आओ’: रेत कंपनी के गुर्गों ने गांव में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी
दरअसल हादसा देर रात आनंद पेठ यार्ड के पास हुआ है। दोनों मजदूर युवक जनरल कोच में सफर कर रहे थे। दोनों मृतकों की पहचान अरबाज अली और मोहम्मद अयान रूप में हुई है।
स्ट्रीट डॉग्स, आतंक और मौतः स्ट्रीट डॉग बाइट की शिकार महिला की मौत, एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं
दोनों युवक उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं। साथ में सफर कर रहे अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना दी। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


