रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में पानी का टैंकर 2 मजदूरों के लिए काल बन गया। पेंट करने के दौरान मजदूरों का दम घुटने लगा और वे बेहोश हो गए। पल भर में दोनों की सांसें थम गई।
यह भी पढ़ें: राहुल बनकर अब्दुल ने छात्रा से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, गढीमलेहरा में एक कारखाना है जहां आज पानी का टैंकर पेंट करने का काम चल रहा था। दो मजदूर अरमान और गुलाब अनुरागी कलर पेंटिंग कर रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था यह उनके जीवन का आखिरी काम साबित होगा। अचानक दोनों बेहोश हो गए जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें: रक्षक ही भक्षक ? बंद ताले से कैसे गायब हुआ तेल? सवालों के घेरे में थाना प्रभारी
कारखाने का मालिक दोनों को लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह कलर पेंट के दौरान दम घुटना बताया गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम के बाद मौत की पूरी वजह का पता चल पाएगा। घटना के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

