कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में गोपालपुर मुख्य मार्ग पर बिती रात जमकर बवाल देखने को मिला है, जहां मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है और जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में दो लोगों को गंभीर चोटें आई है, जिसका वीडीयो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि दोनों पक्षों ने पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए थाने में कोई शिकायत नहीं की है। यह पूरा मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच में दो गज जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। बिती रात गोपालपुर मुख्य मार्ग पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाएं और पुरुष आमने सामने आ गए। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई है।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

मारपीट के दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद उन्होंने बीच-बचाव की भी कोशिश की। वहीं घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी रही। दोनों पक्षों ने पुलिसिया कार्रावाई से बचने के लिए कोई शिकायत नहीं की है। ऐसे में आने वाले दिनों में मारपीट की बड़ी घटना हो सकती है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें