राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/शमशाबाद। शमशाबाद तहसील के ग्राम बिछिया से जमीन की एक ही खसरा नंबर पर दो रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। किसान दुर्जन सिंह का आरोप है कि उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति से 8 बिस्वा जमीन खरीदी और 18 मई 2026 को खसरा नंबर 275 की रजिस्ट्री अपने नाम कराई। रजिस्ट्री के दो दिन बाद ही उन्होंने नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन भी कर दिया था।

आरोप है कि इसके बावजूद उसी जमीन की 19 जून 2026 को नीरज कुशवाह के नाम दोबारा रजिस्ट्री करा दी गई। इसके बाद दूसरे खरीदार के नाम नामांतरण भी हो गया।

पीड़ित किसान का आरोप है कि नामांतरण के दौरान तत्कालीन पटवारी ने उससे पैसे की मांग की थी। किसान का कहना है कि उसने पहले ही जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी और नामांतरण के लिए आवेदन भी किया था, इसके बावजूद बाद में उसी जमीन का नामांतरण दूसरे व्यक्ति के नाम कैसे हो गया।

अब पूरे मामले में रजिस्ट्री कार्यालय और तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। किसान ने मामले की जांच कर कार्रवाई और अपना हक दिलाने की मांग की है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m