शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि और गरबा महोत्सव के दौरान सुरक्षा और गरिमा पर सवाल खड़े करने वाली दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। शहर में एक तरफ जहां मां दुर्गा की झांकी के सामने कथित तौर पर अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ शहर के चर्चित ‘अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव’ के दौरान युवकों के बीच जमकर हाथापाई और बवाल मच गया।
दुर्गा की झांकी के सामने किन्नरों का अश्लील डांस
राजधानी में नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति के माहौल के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने धार्मिक आयोजनों की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में कुछ किन्नर ‘तोबा रे तोबा, कम ज़िंदगानी’ गाने पर कथित तौर पर अश्लील डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो में किन्नर नानू विश्वास के साथ-साथ ‘जगतगुरु’ के नाम से मशहूर किन्नर काजल ठाकुर भी नजर आ रही हैं। डांस के दौरान आसपास मौजूद लोग उन पर पैसे लुटाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि लल्लूराम डॉट काम नहीं करता है।
गरबा महोत्सव’ में युवकों के बीच हाथापाई
दूसरी घटना भोपाल के प्रतिष्ठित ‘अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव’ ग्राउंड से सामने आई है, जहां गरबा उत्सव के उल्लास के बीच अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्यक्रम के दौरान किन्हीं कारणों से 3 युवक आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर हाथापाई व मारपीट शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद युवतियों ने आगे आकर एक युवक को झगड़े से अलग किया और मामला शांत कराने का प्रयास किया।
वजह स्पष्ट नहीं
गरबा ग्राउंड के भीतर इस तरह सरेआम मारपीट होने से वहां अफरा-तफरी मच गई और हड़कंपमच गया। हालांकि, यह विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसका अभी तक आधिकारिक रूप से कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

