झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से 13 अगस्त से लापता दो युवकों के शव बरामद हुए हैं. गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित रामचंद्रपुर-रापचा फुटबॉल मैदान के पास वन विभाग की भूमि में दबे दो युवकों के शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में दहशत है. पुलिस ने जमीन खोदकर दोनों के शव बाहर निकाले. पुलिस ने संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले की कड़ियां खुलती चली गईं.
जमीन के अंदर दफनाए गए शवों के मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
कांड्रा थाना क्षेत्र से 13 अगस्त से लापता दो युवकों के शव गम्हरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर स्थित रापचा फुटबॉल मैदान के समीप वन विभाग की जमीन से बरामद किए गए हैं. परिजनों ने बीते 20 अगस्त को गुमशुदगी और अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी.
पुलिस ने संदेह के आधार पर दो स्थानीय युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. कड़ाई से पूछताछ करने पर संदिग्धों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और कत्ल का पूरा राज उगल दिया.
पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर गम्हरिया के रामचंद्रपुर में तलाशी अभियान चलाया गया. गम्हरिया थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रापचा ग्राउंड के पीछे वन विभाग की जमीन के अंदर से राहुल और तपन के शव बरामद हुए. घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है.
स्थानीय लोगों की शरुवाती चर्चाओं में घटना का तार मोबाइल चोरी के विवाद से जुड़ने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, SDPO ने स्पष्ट किया कि अपहरण और हत्या के मुख्य कारण का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक रूप से किया जा सकेगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

