महाराष्ट्र के पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आदिवासी छात्रों की समस्याओं पर सरकार को घेरा. ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने आदिवासी छात्रों की समस्याओं का जिक्र किया, तो राहुल गांधी ने कहा, “मुझे वहां बुलाओ, मैं आऊंगा और तुम्हारे साथ बैठूंगा.” राहुल ने यह पेशकश तब की, जब समुदाय की एक युवती ने हॉस्टल सुविधाओं, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पुणे में पार्टी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा को समर्थन देने की बात की जब आदिवासी छात्रों की समस्याओं का जिक्र किया.

राहुल गांधी ने पुणे में पार्टी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से विभिन्न मुद्दों पर संवाद करने के दौरान एक छात्रा द्वारा छात्रावास सुविधाओं, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद राहुल गांधी ने उन्हें समर्थन देने की बात की. छात्रा द्वारा आदिवासी छात्रों की समस्याएं उठाए जाने पर गांधी ने कहा, ‘‘मुझे वहां बुलाओ, मैं आकर आपके साथ बैठूंगा.’’ आपके मुद्दें राज्य सरकार तक पहुंचाए जाएंगे.

छात्रा ने बताया कि पुणे के मंजरी में आदिवासी छात्र पिछले 10 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं. उनकी कई मांगें हैं. प्रदर्शन में दो छात्राएं भी शामिल हैं. छात्रा के मुताबिक एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. छात्रा ने कहा कि आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह मामला मुख्यमंत्री के स्तर का है.

छात्रा ने आगे राहुल गांधी से अधिकारियों की आलोचना करते हुए कहा, “अगर आप आदिवासी छात्रों के विकास के लिए काम नहीं कर सकते, तो आपको उस कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है.” उसने आदिवासी आश्रम स्कूलों की हालत पर भी चिंता जताई और आरोप लगाया कि कई संस्थानों में बिस्तर और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है.

छात्रा ने सरकारी आदिवासी छात्रावासों में रहने के लिए निर्धारित आयु सीमा बढ़ाने की मांग की. उसने इसे बढ़ाकर 35 वर्ष करने की मांग की और कहा कि आदर्श रूप से ऐसी कोई आयु सीमा नहीं होनी चाहिए. उसने आदिवासी आश्रम स्कूलों की स्थिति पर भी सवाल उठाए. छात्रा का आरोप था कि कई स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं. कई जगह बेड और पीने के पानी की समस्या है.

इसके अलावा, छात्रा ने आश्रम स्कूलों में सेंट्रलाइज्ड किचन सिस्टम की आलोचना की, जहां खाना एक ही जगह पर बनता है और लंबी दूरी तक पहुंचाया जाता है.

सारी बातों को सुनने के बाद राहुल गांधी ने दोहराते हुए कहा कि तुम हमें आवाज दो, मैं आकर तुम्हारे साथ बैठूंगा. कांग्रेस नेता ने यह भी संकेत दिया कि वह छात्रों के साथ शामिल होंगे और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों पर दबाव डालेंगे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m