शहर के तितरड़ी इलाके में सोमवार को Udaipur Road Accident में स्कूटी सवार 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा तितरड़ी-गुप्तेश्वर रोड पर हुआ। महिला सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद रिश्तेदारों और पड़ोसियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और ट्रक के केबिन में आग लगा दी। भीड़ ने पुलिस पर भी देर से पहुंचने का आरोप लगाया।

स्कूटी से जा रही थीं निर्मला साहू
सवीना थाना प्रभारी दलबीर सिंह के अनुसार मृतका की पहचान तितरड़ी निवासी निर्मला साहू (48) पत्नी कन्हैयालाल साहू के रूप में हुई है। वह स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी गंभीर थी कि निर्मला साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार ट्रक तितरड़ी गांव की ओर आ रहा था।
मौत की खबर मिलते ही मौके पर जुटे लोग
हादसे की जानकारी मिलते ही महिला के रिश्तेदार और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत से लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए। लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
गुस्साई भीड़ ने ट्रक के केबिन में लगाई आग
विरोध के दौरान आक्रोशित लोगों ने हादसे में शामिल ट्रक के केबिन में आग लगा दी। मौके पर मौजूद भीड़ के कारण स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। बताया गया कि ट्रक ड्राइवर का साथ देने वाले लोगों के साथ भी आक्रोशित लोगों ने मारपीट की।
पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस पर सूचना मिलने के बावजूद देर से पहुंचने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि हादसे के बाद पुलिस समय पर पहुंचती तो स्थिति इतनी नहीं बिगड़ती। सूचना मिलने के बाद सवीना थाना प्रभारी दलबीर सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।
भीड़ के बीच से ड्राइवर को निकाला
पुलिस के पहुंचने के बाद भीड़ के बीच फंसे ट्रक ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से समझाइश की। इसके बाद स्थिति को शांत कराया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- कम बजट में बड़ी बैटरी! भारत में लॉन्च हुआ Realme P4s Lite, कीमत ₹16,499 से शुरू
- जो महिला सवाल पूछे, उसे चुप कराओ, दिल्ली पुलिस पर बरसे राहुल गांधी, कहा- महिला पत्रकारों के कैमरे छीने, FIR तक दर्ज नहीं
- बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने वृद्ध जन दिवस पर 116 वरिष्ठ नागरिकों बांटी वॉकिंग स्टिक, हियरिंग एड और वॉकर की भी दी सौगात…
- CG Police Transfer: राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी…
- भारतीय ऑटो बाजार में अक्टूबर का महीना : लॉन्च होने जा रही हैं 4 नई SUVs, देखें पूरी लिस्ट

