Tarachand Jain Statement: राजस्थान में निकाय चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन का एक बयान चर्चा में है। 25 अगस्त को सेक्टर-14 स्थित आशीष गार्डन में भाजपा ग्रामीण के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच से बोलते हुए जैन ने खांजीपीर और आयड़ इलाके को मिनी पाकिस्तान बताया। उन्होंने इन इलाकों को अपराधियों की शरणस्थली बताते हुए कहा कि अब वहां हालात ठीक हो रहे हैं।

ताराचंद जैन ने क्या कहा?
कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि खांजीपीर मिनी पाकिस्तान बन गया था और वह अपराधियों की शरणस्थली था। उन्होंने खांजीपीर पुलिस चौकी के आंकड़ों का जिक्र करते हुए वहां अपराधियों की संख्या को लेकर भी दावा किया। जैन ने कहा कि अब खांजीपीर में डीवाईएसपी का कार्यालय बनाया गया है। उनके मुताबिक अधिकारी के वहां बैठने से इलाके में स्थिति बेहतर हुई है।
विधायक ने आयड़ क्षेत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आयड़ में भी पहले मिनी पाकिस्तान जैसी स्थिति थी, लेकिन अब वहां हालात ठीक हुए हैं और आगे भी सुधार होगा।
भाजपा को भाजपा ही हरा सकती है
सम्मेलन में ताराचंद जैन ने पार्टी की अंदरूनी राजनीति को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा को कोई दूसरा नहीं, बल्कि भाजपा ही हरा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इसे लेकर प्रयास किया गया है। उनके इस बयान को पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि जैन ने निकाय चुनाव में भाजपा की स्थिति मजबूत होने का दावा किया।
कांग्रेस पर भी साधा निशाना
ताराचंद जैन ने दावा किया कि निकाय चुनाव में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे ऐसे दो वार्डों के नाम भी नहीं बता सकते, जहां उन्हें जीत का भरोसा हो।
700 आवेदन मिलने का दावा
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि टिकट के लिए अब तक करीब 700 आवेदन मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले 600 आवेदन आए थे और बाद में 100 कार्यकर्ताओं ने और आवेदन किए। राठौड़ के अनुसार पर्यवेक्षक वार्डों में जाकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। इसके बाद बुधवार को कोर कमेटी की बैठक होगी। बैठक में राजेंद्र राठौड़ भी शामिल होंगे। इसके बाद प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर जयपुर भेजा जाएगा, जहां टिकट पर अंतिम फैसला होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि उदयपुर का सातवां बोर्ड भी भाजपा का ही बनने जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- सरकारी दफ्तर बना नशे का अड्डा: स्मैक की पुड़िया बेचते पकड़ा गया कृषि विभाग का प्राचार्य, 14 स्मैक टिकट बरामद!
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय कोलंबो यात्रा पर, श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बयान से पड़ोसी देशों को लगी मिर्ची
- रात के अंधेरे में चल रहा था अवैध रेत परिवहन का खेल, राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने दी दबिश, 6 हाइवा जब्त
- इंसानियत शर्मसार! गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप
- Rajasthan Nikay Chunav में 72% से ज्यादा वोटिंग! अरनोद में बंपर मतदान, अब EVM खोलेगी किसकी किस्मत


