Udhayanidhi Stalin Met Father MK Stalin: तमिलनाडु सीएम विजय (Tamil Nadu CM Vijay) की दोस्त एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) पर अश्लील कमेंट के कारण गिरफ्तार होने 8 घंटे बाद जेल से रिहाई के बाद तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन पिता एमके स्टालिन से मिले। इस दौरान घर पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उदयनिधि स्टालिन पत्रकारों से कहा कि महिलाओं का अपमान करने का मेरा कोई इरादा नहीं है। तमिलनाडु की हर मां और बहन को मैं अपने परिवार का हिस्सा मानता हूं। मेरे साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार किया गया।

बता दें कि एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर अश्लील कमेंट (डबल मीनिंग कमेंट) करने के कारण उदयनिधि स्टालिन को 4 अगस्त की सुबह गिरफ्तार किया गया था। उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि चेन्नई हाईकोर्ट ने पुलिस को पूछताछके बाद तुरंत रिहा करने का आदेश दिया था। गिरफ्तारी के 8 घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।

पुलिस से रिहा किए जाने के बाद तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने आरोप लगाया कि उनके साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार किया गया। उन्होंने यहां कहा- ‘तीन हजार पुलिसकर्मियों के साथ हमें चेन्नई से तंजावुर तक सड़क मार्ग से 400 किलोमीटर ले जाया गया। हमारे साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। उदयनिधि ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में आरोपों को ‘‘झूठा’’ बताया और कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर ‘एक ही अर्थ वाला बयान दिया था।

मेरे भाषण को काट-छांट कर दिखाया गया

उदयनिधि ने कहा कि मेरे भाषण को काट-छांट कर और कुछ हिस्सों को जोड़कर यह दावा किया गया कि मैंने अनुचित बात कही है। कुछ लोगों ने मुझ पर डबल मीनिंग बात करने का आरोप लगाया है। मैंने केवल एक ही अर्थ में बात की थी कि किसानों को पानी की जरूरत है। उन्होंने कहा-महिलाओं का अपमान करने का मेरा कोई इरादा नहीं है। तमिलनाडु की हर मां और बहन को मैं अपने परिवार का हिस्सा मानता हूं। उदयनिधि ने इस बात पर निराशा जताई कि कुछ सहयोगी राजनीतिक नेताओं ने भी उनके पूरे भाषण का संदर्भ जाने बिना उनकी आलोचना की।

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल 3 अगस्त 2026 को कावेरी जल विवाद को लेकर डीएमके (DMK) नेता और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने  तंजावुर में  विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर निशाना साधा। उदयनिधि स्टालिन के भाषण के दौरान बीच भीड़ में से किसी ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम पुकारा। इसपर उन्होंने तृषा पर कथित तौर पर अभद्र और डबल मीनिंग बयान दिया था। नारों के बीच स्टालिन ने कहा– ‘पानी कहीं और पहुंचे या ना पहुंचे, वहां जरुर पहुंचना चाहिए। हालांकि इसके बाद मुस्कुराते हुए बोले कि वो कावेरी नदी के पानी की बात कर रहे हैं। स्टालिन के बयान के बाद टीवीके को गुस्सा आ गया। TVK ने इस बयान को महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश करने और सार्वजनिक मंचों से उनके मौखिक उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाला बताया। पार्टी ने NCW से मांग की है कि उदयनिधि को नोटिस भेजा जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उदयनिधि स्टालिन के एक्ट्रेस तृषा पर अभद्र टिप्पणी को लेकर थलापति विजय की पार्टी टीवीके (TVK) राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने 4 अगस्त की सुबह कार्रवाई करते हुए उदयनिधि स्टालिन को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m