कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। राजस्थान में करनी सेना की ओर से यूजीसी रोलबैक आंदोलन की उठी चिंगारी अब मध्य प्रदेश भी दस्तक दे चुकी है। मध्य प्रदेश के श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संतोष भदोरिया ने बड़ा एलान किया है। उनके मुताबिक एमपी में भी जल्द भोपाल कूच का आगाज होने वाला है।
दरअसल, राजस्थान में यूजीसी रोलबैक को लेकर करणी सेना की ओर से जयपुर में प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान हुए लाठीचार्ज में घायल करणी सेना के कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह पलाड़ा की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। ऐसे में राजस्थान से उठी यह चिंगारी अब मध्य प्रदेश में भी दस्तक देने जा रही है। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संतोष भदोरिया ने बड़ा बयान दिया है।
ये भी पढ़ें: ‘एक खूंटे पर बंधने’ वाले बयान पर बवाल: विधानसभा अध्यक्ष ने कुशवाह समाज से मांगी माफी, सियासत गरमाई
उनका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस मसले पर चर्चा हुई है, जिसके बाद मध्य प्रदेश में भी बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। ग्वालियर चंबल अंचल के साथ ही इंदौर, उज्जैन से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भोपाल की ओर कूच करेंगे। इस दौरान यूजीसी रोलबैक के साथ ही मृतक देवेंद्र सिंह को न्याय दिलाने की आवाज को बुलंद किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने यह बताया है कि तारीख तय करने को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा चल रही है, जो जल्द तय होते ही आंदोलन के रूप में नजर आएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


