प्रदीप मालवीय, उज्जैन। बाबा महाकाल की सवारी एवं आगामी “सिंहस्थ महापर्व” को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम उज्जैन सवारी मार्ग को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को ढाबा रोड क्षेत्र में जर्जर और गिराऊ भवन के हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की।

इस कार्रवाई के दौरान भवन निरीक्षक की ओर से भवन की स्थिति का निरीक्षण करते हुए ऐसे जर्जर हिस्सों को हटाया गया, जिसमें सवारी मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं, नागरिकों एवं अन्य लोगों की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका थी। निगम की रिमूवल टीम ने आवश्यक सावधानी बरतते हुए जी प्लस 2 गिराऊ भवन को हटाने की कार्रवाई को पूरा किया।

ये भी पढ़ें: 06 अगस्त महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र-कमल से श्रृंगारित हुए बाबा महाकालेश्वर, यहां कीजिए दर्शन

दरअसल, नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर सवारी मार्ग के संपूर्ण क्षेत्र में जर्जर और जोखिम वाले भवनों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। निगम का उद्देश्य है कि बाबा महाकाल की सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा सुरक्षा संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े। सवारी मार्ग पर भवनों के जर्जर हिस्सों, अस्थायी अतिक्रमण, सड़क और नाली संबंधी अवरोधों सहित अन्य संभावित जोखिमों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m