प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। बस में आग किस कारण लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

अपुष्ट सूत्रों के अनुसार टायर फटने से बस में आग लगी है। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त बस में यात्री भी सवार थे जिन्हे समय रहते बस से उतार लिया गया। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का प्रदेश स्तर पर शुभारंभ 25 सितंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था।

ये भी पढ़ें: काल बनकर आई तेज रफ्तार पिकअप: पैदल जा रही गर्भवती महिला को कुचला, गोद से छिटककर दूर जा गिरा मासूम

इसके तहत प्रदेश के 7 प्रमुख शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसें शुरू की गई थीं। उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के लिए 10 बसें मिली है। 27 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ किया था। इससे पहले 27 सितंबर को ही इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र में सेवा से जुड़ी ई-बस अनियंत्रित होकर तीन लोगों से टकरा गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हुए थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m