प्रदीप मालवीय, उज्जैन। सावन के सोमवार को भगवान महाकाल के भक्त व्रत रखते हैं, लेकिन उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी इस दिन खाना छोड़ देती है। छह साल की मादा डॉग “खली” सावन के सोमवार को रोटी या कोई दूसरा खाना नहीं खाती, बल्कि सिर्फ दूध पीती है ।

खली उज्जैन पुलिस लाइन में तैनात है और महाकाल मंदिर के साथ ही महाकाल की सवारी के दौरान सुरक्षा जांच में अपनी जिम्मेदारी निभाती है। सावन के सोमवार को जब सवारी निकलती है, उस दिन खली की दिनचर्या भी बदल जाती है। “खली” के डॉग हैंडलर विनोद मीणा के मुताबिक, जब पहली बार “खली’ ने सोमवार को खाना छोड़ा तो उन्हें लगा कि शायद उसकी तबीयत खराब है। डॉक्टर से उसकी जांच कराई गई, लेकिन “खली” पूरी तरह स्वस्थ मिली।

ये भी पढ़ें: 10 अगस्त महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर वैष्णव तिलक अर्पित कर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

इसके बाद यह बात सामने आई कि सावन के सोमवार को “खली” लगातार खाना छोड़ देती है। इस दिन उसे कुछ और खाने को दिया जाए तो वह नहीं खाती और सिर्फ दूध पीती है। अब यह “खली” का तीसरा साल है, जब सावन के सोमवार को वह इसी तरह अन्न छोड़ रही है।

“खली” के इस व्यवहार को लेकर उनके डॉग हैंडलर का मानना है कि यह महाकाल की सेवा और सवारी से जुड़ी उसकी अनोखी आदत हो सकती है। महाकाल की सवारी की सुरक्षा में अपनी ड्यूटी निभाने वाली ‘खली’ का यह अनोखा व्यवहार अब लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m