प्रदीप मालवीय, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल और फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए ।
READ MORE: MP में आयुष्मान योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के 90 अस्पतालों पर कसा शिकंजा; 24 घंटे का मिला अल्टीमेटम
दोनों आज तड़के करीब 4 बजे मंदिर पहुंचीं और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए । भस्म आरती के दौरान हरलीन देओल और ईशा कोप्पिकर भक्ति में लीन नजर आई । दोनों ने हाथ जोड़कर भगवान महाकाल को नमन किया और महाकाल का जाप किया।
READ MORE: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस: आरोपी का सुराग देने पर मिलेगा इनाम, पुलिस ने जारी किया नंबर
आरती के बाद दोनों ने महाकाल की देहरी से भगवान का आशीर्वाद लिया और पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित किया। इस दौरान दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से हरलीन देओल और ईशा कोप्पिकर का सम्मान किया गया ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

