प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल महालोक में एक बार फिर श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की तारीख और समय की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें: खाकी का भक्तिमय अंदाज: सुंदरकांड में भजन गाते और झूमते नजर आए ASI

सप्त ऋषि मूर्तियों के पास बहस, देखते ही देखते हाथापाई में बदला विवाद

वायरल वीडियो में महाकाल महालोक स्थित सप्त ऋषि की मूर्तियों के पास एक महिला सुरक्षाकर्मी और कुछ महिला श्रद्धालुओं के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। इस दौरान अन्य महिला श्रद्धालु भी वहां पहुंच गईं और उन्होंने सुरक्षाकर्मी को घेर लिया। इसी बीच एक अन्य सुरक्षाकर्मी भी विवाद में कूद पड़ा जिसके बाद मामला और बिगड़ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें: सूने मकान में चोरों का धावा: 4 लाख नकदी, 27 तोला सोना पार और 4 किलो चांदी पार

मंदिर प्रशासन की चुप्पी, छवि पर उठ रहे सवाल

महाकाल परिसर में लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं से मंदिर प्रबंधन और शहर की छवि पर असर पड़ रहा है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था, इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है और मंदिर प्रशासन की ओर से भी अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस वायरल वीडियो का लल्लूराम डॉट कॉम पुष्टि नहीं करता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m